दुर्घटना रोकने पुलिया पर लगाई झंडी
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर|मुलताई
नगरके मध्य से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर साई मंदिर के पास सुरक्षा विहीन पुलिया पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। दूर से पुलिया नजर ही नहीं आती है। जिससे वाहन ड्राइवर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर रहे हैं। पुलिया पर हो रही दुर्घटना को रोकने के लिए गुरुवार को साई सेवा समिति और हनुमान सेवा समिति के युवाओं ने पुलिया के दोनों ओर तार बांधकर इस पर लाल रंग की झंडिया लगाई है। युवाओं का कहना है कि पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आए दिन पुलिया में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। दूर से पुलिया नजर आए इसके लिए पुलिया के दोनों ओर तार बांधकर इसपर लाल रंग की झंडियां बांधी है। जिससे पुलिया दूर से नजर सके और दुर्घटनाएं रुक सके।