पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर से आइल चोरी करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने से कंपनी परेशान

ट्रांसफार्मर से आइल चोरी करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने से कंपनी परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें ट्रांसफार्मरों से आइल और क्वाइल चोरी होने की शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है। इससे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाने वाले चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार को विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री ने पुलिस को पत्र लिखकर चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर से आइल और क्वाइल चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो महीनों में आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरी के बाद विद्युत वितरण कंपनी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आवेदन देती है। आवेदन पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री ने बताया कि 5 जून को खैरवानी, 16 जून को बुकाखेड़ी, 22 अगस्त को डहुआ ढाना, 23 अगस्त को परसठानी डेम और पारड़सिंगा में लगे ट्रांसफार्मर से क्वाइल और आइल चोरी हुआ है। जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गई है।









इसके बाद भी अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

प्रकरण दर्ज नहीं होने से यह हो रही परेशानी

ट्रांसफार्मरोंसे हुई सामग्री चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं होने से विद्युत वितरण कंपनी को चोरी गए ट्रांसफार्मरों के स्थान पर दूसरे ट्रांसफार्मर लगाने में असुविधा हो रही है। एफआईआर की कॉपी कंपनी में जमा करने के बाद ही दूसरे ट्रांसफार्मर लगाए जा सकते हैं। दो महीने चोरी हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर अभी तक नए ट्रांसफार्मर नहीं लग पाए है। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है। समय रहते नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए तो रबी सीजन में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए बिजली सप्लाई करने में भी दिक्कत आएगी।