पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलताई| शिवसेनाके कार्यकर्ताओं ने नगर के मंदिरों के सार्वजनिक ट्रस्ट

मुलताई| शिवसेनाके कार्यकर्ताओं ने नगर के मंदिरों के सार्वजनिक ट्रस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| शिवसेनाके कार्यकर्ताओं ने नगर के मंदिरों के सार्वजनिक ट्रस्ट बनाने की मांग की है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को आवेदन भी दिया है। शिवसेना के जिला प्रमुख रजनीश गिरे ने बताया कि ताप्ती नदी का उद्गम स्थल होने से नगर को पवित्र नगरी का दर्जा मिला है। उद्गम स्थल पर सहित क्षेत्र में कई ऐसे मंदिर है जिनके नाम पर लाखों रुपए की चल-अचल संपति दर्ज है। मंदिर की संपति का दुरूपयोग हो रहा है। पूर्व में गांधी चौक स्थित राम मंदिर की जमीन को कुछ षड़यंत्रकारियों ने अधिकारियों से मिलकर औने-पौने दामों में हड़प ली है। इसके बाद से लगातार मंदिरों के ट्रस्ट बनाने की मांग की जा रही है।

मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने की मांग