पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर की किश्त जमा करने दहेज में मांगे दो लाख रुपए

ट्रैक्टर की किश्त जमा करने दहेज में मांगे दो लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दहेजके लिए अपनी प|ी से मारपीट कर प्रताड़ित करने वाले पति सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मंगोनाखुर्द निवासी प्रीति खंडाग्रे ने गुरुवार को अपने पति, ससुर और देवर के खिलाफ पुलिस थाने में दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रीति खडाग्रे ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 15 जुलाई 2013 को मंगोनाखुर्द निवासी देवीदास खंडाग्रे के साथ हुआ है। विवाह के बाद से पति देवीदास, ससुर वामनराव और देवर पप्पू मायके से दो लाख रुपए दहेज में लाने की मांग करते हुए मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। प्रीति ने बताया कि पति देवीदास शराब पीकर मारपीट करता है और ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए दो लाख रुपए मायके से लाने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने देवीदास, वामनराव और पप्पू के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।