- Hindi News
- फायनेंशियल कंपनी के पास नहीं मिले दस्तावेज, इटारसी के मैनेजर से होगी पूछताछ
फायनेंशियल कंपनी के पास नहीं मिले दस्तावेज, इटारसी के मैनेजर से होगी पूछताछ
मुलताई| गुरुसाहबवार्ड में संचालित स्पंदना स्फूर्ति फायनेंशियल कंपनी के मैनेजर से लूट के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। कंपनी के मैनेजर सुजीत पटेल ने पहले पुलिस को बताया था कि दो युवकों ने उनके आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर पांच लाख रुपए लूटकर ले गए। बाद में घटना से इनकार कर दिया। टीआई एसके सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध नजर रहा है। सुजीत पटेल से पूछताछ की जा रही है। श्री सिंह ने बताया कि कंपनी आंध्रप्रदेश के आरबीआई के रीजनल द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन के आधार पर फायनेंस का व्यापार कर रही है। रीजनल कार्यालय से जारी रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। मामले को लेकर इटारसी के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया है।