- Hindi News
- ट्रांसफार्मर खराब होने से नहीं हो रही सिंचाई
ट्रांसफार्मर खराब होने से नहीं हो रही सिंचाई
मुलताई| बार-बारट्रांसफार्मर खराब होने शिकायत विविकं के कार्यालय में की।
नगर संवाददाता|मुलताई
सांवरीगांव के किसान बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या से परेशान हो चुके हैं। सोमवार को किसानों ने ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हुए विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री को आवेदन दिया। किसान तुलसीराम, दशरथ बोवाड़े, राजेश पाठेकर, लखनलाल बोवाड़े आदि ने बताया कि जलाशय और माता मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने का मुख्य कारण कम वोल्टेज होना है। वोल्टेज नहीं मिलने से ट्रांसफार्मर के साथ सिंचाई की मोटरें भी खराब हो रही है। कुछ किसानों ने कनेक्शन नहीं लिया है। इसके बाद भी चोरी छिपे मोटर पंप चला रहे हैं। जिससे ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने इस समस्या का स्थाई निदान करने की मांग की है।