- Hindi News
- डेढ़ घंटा चिचंडा स्टेशन पर रुकी रही समता एक्सप्रेस
डेढ़ घंटा चिचंडा स्टेशन पर रुकी रही समता एक्सप्रेस
मुलताई|विशाखापट्नम सेनिजामुद्दीन की ओर चलने वाली समता एक्सप्रेस के एसी कोच के पहिए में खराबी आने से बुधवार रात को चिचंडा रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटा खड़ी रही। पहिए में सुधार नहीं होने से एसी कोच को ट्रेन से अलग कर एक्सप्रेस रवाना हुई। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घुड़नखापा रेलवे स्टेशन से समता एक्सप्रेस निकली। इस दौरान घुड़नखापा के स्टेशन मास्टर की नजर एसी कोच के पहियों पर गई। पहिए लाल हो रहे थे। स्टेशन मास्टर ने तत्काल इसकी सूचना चिचंडा रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। समता एक्सप्रेस रात 3 बजे चिचंडा स्टेशन पर पहुंची। जहां पर एसी कोच के पहिए को सुधारने का प्रयास किया। पहिए में सुधार नहीं होने पर ट्रेन से एसी कोच को अलग किया गया। इसके बाद 4.30 बजे ट्रेन को चिचंडा रेलवे स्टेशन से रवाना किया।
सूत्रों के अनुसार पहिए में आई खराबी का समय पर पता नहीं चलता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।