- Hindi News
- जनपद अध्यक्ष ने सचिव पर लगाया रािश का दुरुपयोग करने का आरोप
जनपद अध्यक्ष ने सचिव पर लगाया रािश का दुरुपयोग करने का आरोप
जनपदपंचायत अध्यक्ष संगीता पिपरदे ने स्वकराधान योजना के 14 ग्राम पंचायतों को मिली राशि का दुरुपयोग होने की शिकायत पंचायत राज संचालनालय को की है। श्रीमती पिपरदे ने सरपंच, सचिव और तत्कालीन सीईओ पर राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। श्रीमती पिपरदे ने बताया कि स्वकराधान योजना वर्ष 2013 में शुरू हुई थी। इस योजना के तहत जल कर की राशि 50 प्रतिशत से अधिक वसूल करने वाली ग्राम पंचायतें को जनसंख्या के आधार पर राशि आवंटित की गई थी। ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरवानी, बरई मोही को 15-15 लाख रुपए, ग्राम पंचायत जौलखेड़ा को 25 लाख, ग्राम पंचायत माथनी, सेमझिरा, बानूर, बघोली बुजुर्ग को 6-6 लाख रुपए, ग्राम पंचायत निरगुड़, 3-3 लाख रुपए आवंटित हुए थे। उक्त राशि से गांव में सीमेंट सड़क, नाली निर्माण, पाइप लाइन विस्तार सहित अन्य विकास कार्य किया जाना था। सरपंच और सचिवों ने निर्माण कार्य किए बगैर ही राशि का आहरण कर लिया है। श्रीमती पिपरदे ने शिकायत की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।