पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदोराकला में नलजल योजना बंद

चंदोराकला में नलजल योजना बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदोराकलागांव में एक साल से नल जल योजना बंद है। गुरुवार को ग्रामीणों ने नल जल योजना बंद और पानी की समस्या से एसडीएम पंकज जैन को अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत ने जानबूझकर नलजल योजना बंद कर रखी है। बलेगांव ग्राम पंचायत के चंदोराकला के रतनलाल मालवीय, रामकिसन बारस्कर, गोलू आदि ने बताया कि एक साल से नल जल योजना बंद है। सरपंच, सचिव को नल जल योजना शुरू करने के लिए कई बार कह चुके हैं। नलजल योजना बंद होने से ग्रामीणों को कुओं से पानी लाना पड़ रहा है। अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।











































































ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम श्री जैन ने योजना बंद होने के कारणों की जांच करने के लिए नायब तहसीलदार सविता यादव को निर्देश दिए। श्री जैन ने ग्रामीणों को जल्द नल जल योजना शुरू कराने का भरोसा दिलाया।