पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उभारिया जलाशय की नहर से हो रहा पानी का रिसाव

उभारिया जलाशय की नहर से हो रहा पानी का रिसाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉकके उभारिया जलाशय की नहर की लाइनिंग(सीमेंटीकरण) का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ है और नहर से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। नहर से लगातार पानी के रिसाव से खेतों में पानी जमा हो गया है। इससे किसानों की फसल खराब हो रही है। किसानों ने ठेकेदार पर नहर का घटिया निर्माण करने का आरोप लगाया है। उभारिया जलाशय से निकलने वाली 4 किमी कच्ची नहर की लाइनिंग का काम गर्मी में शुरू हुआ था। नहर की लाइनिंग का कार्य शुरू होने से किसान खुश थे। ठेकेदार ने साढ़े तीन किमी तक लाइनिंग का काम पूरा कर दिया है। एक महीने पहले नहर से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया। नहर से पानी छूटते ही जिस स्थान से लाइनिंग का काम हुआ है वहां से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। नहर के किनारे खेती करने वाले किसान भाऊराव काले, माहोल्या, सुदन आदिवासी आदि ने बताया कि रिसाव का पानी खेतों में जमा हो रहा है। इससे खेत दलदल बन गए है। श्री काले ने बताया कि निर्माण के समय ही नहर का घटिया निर्माण होने की शिकायत जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से की गई थी। इसके बाद भी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में जल संसाधन विभाग के उपयंत्री बीआर राय ने बताया कि नहर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। ठेकेदार को काम पूरा करने और जिस स्थान से पानी का रिसाव हो रहा है।