पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन ने खेल मैदान से तीन मकान तोड़े

प्रशासन ने खेल मैदान से तीन मकान तोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर ने खेल मैदान पर हुए अतिक्रमण को लेकर \\\"बसाने के बाद भी खेल मैदान से नहीं हटाया अतिक्रमण\\\' शीर्षक से खबर का प्रकाश किया था। जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती से यह कार्रवाई की। माथनी में इस खेल मैदान के लिए 4.82 लाख रुपए स्वीकृत हुए है। जिसमें से करीब डेढ़ लाख रुपए मैदान के लिए खर्च हो चुके है। खिलाड़ियों द्वारा मैदान पर अतिक्रमण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन, एसडीएम, कलेक्टर को लंबे समय से की जा रही थी।

{टीम ने माथनी गांव में दिनभर की कार्रवाई, अब खिलाड़ियों को मिल सकेगी पर्याप्त जगह

नगरसंवाददाता|मुलताई

शुक्रवारको प्रशासन ने माथनी में खेल मैदान पर बने तीन मकानों को हटा दिया। खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम तक चलती रही। लंबे समय से यहां अतिक्रमण होने के कारण खिलाड़ियों को खेलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को मकान खाली करने की सूचना एक दिन पहले ही दे दी थी। कार्रवाई के दौरान यहां से निकलने वाला रास्ता भी बंद कर दिया था।

शुक्रवार दोपहर में तहसीलदार अशोक डेहरिया अपनी टीम के साथ गांव पहंुचे। प्रशासन की इस कार्रवाई का अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी किया। लेकिन प्रशासन के पास पर्याप्त अमला होने के कारण उनकी एक चली। तहसीलदार अशोक डेहरिया ने बताया कि माथनी के खेल मैदान में अतिक्रमणकारी पंचम पिता छोटे सिंह मैनवे, मौजी पिता छतन पाल, भजन पिता छतन पाल ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे। जिन्हें हटाए गए है। अमले ने पहले अतिक्रमणकारियों से मकान खाली करवाया इसके बाद जेसीबी से मकान तोड़े। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक बसंत बरखानिया, पटवारी जितेंद्र चौरे, कमल परते, सतीश वर्मा सहित आधा दर्जन पुलिस बल और एक दर्जन कोटवार से अधिक मौजूद थे।