पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच मतदान केंद्रों की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप

पांच मतदान केंद्रों की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कांग्रेस ने नगरपालिका चुनाव निरस्त करने के लिए दिया आवेदन

नगरसंवाददाता|मुलताई

नगरपालिका चुनाव में मतदान के दौरान गड़बड़ी होने का आरोप कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजय यादव ने लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त से भी की है।

श्री यादव ने शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन देते हुए बताया कि मतों की गणना में विसंगती हुई है। 2 दिसंबर को संपन्न हुए मतदान की मतगणना 7 दिसंबर को हुई थी। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान केंद्रों पर उपस्थित मतदान अभिकर्ता को पीठासीन अधिकारी ने प्रारूप 18 नपा निर्वाचन अभिलिखित मतों का लेखा भाग 1 के जरिए मतों की संख्या दर्ज किए गए पत्रक प्रदान किए थे। 7 दिसंबर को ईवीएम के द्वारा मतों की गणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जो दस्तावेजों में आंकड़े प्रस्तुत किए गए है। उसमें मतदान के दिन डाले गए मतों की संख्या में अंतर है। श्री यादव ने नपा चुनाव में निष्पक्षता नहीं होने का आरोप लगाते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग की है।