फोरलेन पर बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल
मुलताईसे बैतूल रही एक बस सोमवार की शाम 5.30 बजे पंखा के जोड़ के बोथिया गांव के पास फोरलेन पर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद बस का ड्राइवर बस से कूदकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची साईंखेड़ा पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। शाम 7.30 बजे तक पुलिस मौके पर ही जांच में जुटी थी। 108 के ईएमटी कंचन कहार और पायलट जितेंद्र सोनारे ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।
घायलों के मुताबिक मुलताई से बैतूल रही बस काफी तेज रफ्तार में थी। बोथिया गांव के पास तीन से चार लोग सड़क के किनारे खड़े थे। उन्होंने बस के पास आने पर उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया। इस पर सवारी बैठाने के चक्कर में ड्राइवर ने एकदम से ब्रेक लगा दिए। फोरलेन की सपाट सड़क पर बस काफी दूर तक पहिया से घिसटती चली गई और पीछे से उठते हुए डिवाइडर पर जाकर पलट गई। यहां मौजूद कुछ युवकों ने घायलों को बस से निकालना शुरू किया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, तो कुछ को मुलताई अस्पताल भी ले जाया गया है।
घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया।
ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं
^बोथियाके पास बस पलटने पर घायलों को बैतूल जिला अस्पताल भेजा गया है। 108 के ईएमटी ने सभी का मौके पर प्राथमिक इलाज किया। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है।^ बीपीसूर्यवंशी, थानाप्रभारी साईंखेड़ा
घटना मंे ये हुए घायल
लखन61 बैतूल, तरुण सिंह 65 भरकावाड़ी, चुन्नीलाल 54 हमलापुर, श्रीराम 17 मांडवी, मुबारक 52 बैतूल, संजय 35 ससुंद्रा, प्रकाश 40 बैतूल, राजेश 25 बैतूल, सुशीलाबाई 40 मुलताई, रानी 15 ससुंद्रा, श्याम धामने 45 मुलताई, बंटी 28 बैतूल बस पलटने से घायल हुए हैं।