- Hindi News
- किसान बोले टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंच रहा पानी
किसान बोले- टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंच रहा पानी
मुलताई| बांगाके किसानों ने जल संसाधन विभाग के कार्यालय पहुंचकर की टेल क्षेत्र तक पानी पहुंचाने की मांग
नगर संवाददाता|मुलताई
किसानोंको सिंचाई के लिए पानी देने के लिए जल संसाधन विभाग ने जलाशयों की नहरों से पानी छोड़ दिया है। इसके बाद भी किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे पानी होने के बाद भी किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को बांगा के किसानों ने बुंडाला जलाशय का पानी नहर से खेतों तक नहीं पहुंचने की शिकायत जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से की है। किसानों का आरोप है कि जलाशय से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया है। इसी वजह से टेल क्षेत्र तक पानी नहीं पहुंच रहा है। किसान निलेश, धनवंतराव, रामचरण आदि ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ सीएल मरकाम को बताया कि बुंडाला जलाशय से बांगा की ओर जाने वाली नहर से कम पानी छोड़ा जा रहा है। बांगा के किसानों के खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे किसान अभी तक पलेवा भी नहीं कर पाए है। 10 अक्टूबर को नहर से पानी छोड़ा गया है। नहर में पानी की गति बहुत धीमी होने से किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंचने से 200 हेक्टेयर खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है।
परसठानी जलाशय की नहर से बह रहा पानी
ब्लॉकके परसठानी जलाशय की कच्ची नहर से पानी सीपेज होकर व्यर्थ बह रहा है। नहर के किनारे स्थित किसानों के खेतों में पानी जमा हो रहा है। अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने से खेतों की सिंचाई नहीं हो रही है। सरपंच दिनेश पठाड़े, मनोहर डोंगरे ने बताया कि जलाशय से तीन किमी लंबी नहर कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। नहर कच्ची होने से पानी भी सीपेज हो रहा है। नहर की मरम्मत के लिए अधिकारियों को आवेदन दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नहर क्षतिग्रस्त और जगह-जगह से पानी सीपेज होने से सौ एकड़ से अधिक रकबे में पानी नहीं पहुंच रहा है।
नगर संवाददाता|मुलताई
किसानोंको सिंचाई के लिए पानी देने के लिए जल संसाधन विभाग ने जलाशयों की नहरों से पानी छोड़ दिया है। इसके बाद भी किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे पानी होने के बाद भी किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को बांगा के किसानों ने बुंडाला जलाशय का पानी नहर से खेतों तक नहीं पहुंचने