रुपए मांगने पर युवकों को पीटा
मुलताई : परमंडलके रेलवे गेट के पास रुपए मांगने पर बलेगांव निवासी सुखदेव सोलंकी ने बैतूल निवासी दो युवकों की पिटाई कर दी। जाकिर हुसैन वार्ड बैतूल निवासी कमलेश बचले ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सुखदेव का ट्रक का काम किया था। काम के रुपए मांगने मुलताई आया था। रुपए मांगने पर सुखदेव ने कमलेश और उसके भाई राजकुमार बचले के साथ मारपीट की।