पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोचिंग संचालकों को दिए नोटिस

कोचिंग संचालकों को दिए नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई : नगरमें अल सुबह से छात्र-छात्राओं की कोचिंग क्लास शुरू हो जाती है। सूर्योदय के पहले अंधेरे में ही छात्र-छात्राओं को कोचिंग क्लास तक जाना पड़ता है। रात में भी देर रात तक कोचिंग क्लास चलती है। जिससे छात्र-छात्राओं के साथ अप्रिय घटना हो सकती है। इस सब को ध्यान में रखते हुए टीआई एसके सिंह ने कोचिंग क्लास के संचालकों को नोटिस जारी कर सुबह 7 बजे से और शाम 6 बजे तक ही क्लास संचालित करने के नोटिस जारी किए है।