हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुलताई| नगरके गुरुसाहब वार्ड निवासी युवक की हत्या कर शव को रिधोरा के पास खरपड़ा नदी के किनारे फेंकने वाला दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में उपयोग हुई मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। टीआई एसके सिंह ने बताया कि 5 दिसंबर को छिंदी-रिधोरा मार्ग पर नदी के किनारे राजू पवार का शव मिला था। जांच में सामने आया कि राजू की हत्या उसके ससुर झापड़या ढोबारे निवासी तरोड़ा और राजमिस्त्री बबलू निवासी कामथ ने लाठी मारकर की थी। इसके बाद दोनों ने शव को मोटरसाइकिल पर रखकर नदी के किनारे फेंक दिया था। घटना के दूसरे दिन आरी झापड़या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। राजमिस्त्री बबलू फरार था। पुलिस ने बबलू को उसके कामथ स्थित मकान से गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल भी बरामद की है।