पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में खाता खुलवाने के लिए नपाकर्मी कर रहे प्रेरित

बैंक में खाता खुलवाने के लिए नपाकर्मी कर रहे प्रेरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीजन धन योजना के तहत नगर पालिका के कर्मचारी घर-घर जाकर जिन परिवारों का बैंक में खाता नहीं है उन्हें खोज रहे हैं। जिन परिवारों के खाते अभी तक नहीं खुले हैं उन्हें खाता खोलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नपा सीएमओ मोहम्मद सलीम ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में सर्वे के लिए टीम बनाई गई है। ताप्ती, तिलक वार्ड में वीरेंद्र डहारे, सतीष धुर्वे, भगत सिंह, अंबेडकर वार्ड में रतनलाल भलावी, रमेश पवार, शास्त्री, गुरुसाहब वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड में पारस माहोरे, प्रभाकर ठाकरे, सुभाष वार्ड, राजीव गांधी वार्ड में प्रदीप धुर्वे और रवि धुर्वे को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है।