पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील के पास धरना देने वालों पर होगी कार्रवाई

तहसील के पास धरना देने वालों पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| सेमझिराके ग्रामीणों ने मंगलवार रात को पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम के साथ तहसील कार्यालय परिसर में धरना दिया था। तहसीलदार अशोक कुमार डेहरिया ने टीआई को पत्र लिखकर धरना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। सेमझिरा के आठ ग्रामीणों को जेल भेजने के आदेश होने के बाद रात में सेमझिरा के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के सामने धरना दे दिया था। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम भी धरना स्थल पर पहुंच गए थे। रात एक बजे तक ग्रामीण धरने पर डटे रहे। तहसीलदार श्री डेहरिया ने पूर्व विधायक सहित ग्रामीणों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के लिए टीआई एसके सिंह को पत्र लिखा है।