पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीलर ने एक रात में बेच दिया 1100 बैग यूरिया

डीलर ने एक रात में बेच दिया 1100 बैग यूरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके एक यूरिया खाद के डीलर ने एक ही रात में 1100 बैग यूरिया बेच दिया। डीलर ने यूरिया के आने के संबंध में कृषि विभाग को भी जानकारी नहीं दी थी। बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने व्यापारी के गोदाम का निरीक्षण किया तो रातों-रात यूरिया बेचने का खुलासा हुआ। अब विभाग डीलर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई कर रहा है। बस स्टैंड के पास स्थित वैष्णव कृषि सेवा केंद्र का संचालक यूरिया का थोक डीलर है। 9 दिसंबर को डीलर को 1100 बैग यूरिया आवंटित हुआ था। यूरिया आवंटित होने की सूचना डीलर ने कृषि विभाग को दिए बगैर ही एक ही रात में यूरिया बेच दिया। डीलर ने 400 बैग यूरिया बेचने के लिए अपने पास रख लिया। शेष 100 बैग यूरिया अंचल कृषि सेवा केंद्र, 300 बेग माही कृषि सेवा केंद्र और 300 बैग लक्ष्मी सेवा केंद्र को बेच दिया। कृषि विभाग के प्रभारी एसएडीओ सुनीता मवासे ने बताया कि वैष्णवी कृषि सेवा केंद्र ने 9 दिसंबर को आए 1100 बैग उर्वरक की सूचना नहीं दी। डीलर को उर्वरक के भंडारण के संबंध में सूचना देने के लिए पत्र जारी किया था। डीलर को सूचना पत्र भेजने के बाद भी उसने यूरिया खाद का भंडारण कर बेच दिया जो आदेश की अवमानना की श्रेणी में आता है। सूचना नहीं देने वाले वैष्णव कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखा है।







किसानों की शिकायत पर बनी थी जांच टीम

सोसायटी में यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान परेशान है। बाजार में मंहगे दामों पर यूरिया खाद मिल रहा है। किसानों ने यूरिया की कालाबाजारी के संबंध में एसडीएम पंकज जैन से शिकायत की थी। शिकायत के बाद एसडीएम श्री जैन ने कृषि विभाग के एसडीओ आरजी वानखेड़े, प्रभारी एसएडीओ सुनीता मवासे, को खाद की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देश पर प्रभारी एसएडीओ सुनीता मवासे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रमोद अडुलकर, एके त्रिवेदी ने वैष्णवी कृषि सेवा केंद्र, माही कृषि सेवा केंद्र और लक्ष्मी कृषि सेवा केंद्र के गोदामों का निरीक्षण कर बिल बुक, स्टॉक रजिस्टर जांच के लिए अपने साथ लेकर आए है।

इसलिए विभाग मांग रहा था डीलरों से जानकारी

कृषि विभाग के एसडीओ आरजी वानखेड़े ने बताया कि क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी का डीलर फायदा उठाकर मंहगे दामों पर खाद नहीं बेचे इसके लिए कृषि विभाग ने नई व्यवस्था की थी। विभ