पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली पुलिसकर्मी बनकर चुराए रुपए

नकली पुलिसकर्मी बनकर चुराए रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता|मुलताई

अरे!रुको सुनाई नहीं देता है क्या, हम कब से आवाज दे रहे हैं। तुम्हारे बैग में क्या है खोलकर बताओ। हम पुलिस वाले हैं। हमें पता चला है कि बैग में नशे की वस्तुएं रखी हंै। यह बात बुधवार को सुबह दो युवकों ने कृषि बीज कंपनी के एजेंट राजेश शुक्ला से कहते हुए उनके बैग में रखे 34 हजार 720 रुपए चोरी कर लिए।

पानसेमल जिला बड़वानी निवासी राजेश शुक्ला ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। श्री शुक्ला ने बताया कि सुबह बिरूल बाजार जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा। इस दौरान दो युवक उसके पास आए और कहा कि हम पुलिस वाले हैं। बैग की जांच करना है। श्री शुक्ला दोनों युवक की बात सुनकर घबरा गए और बैग जांच करने के लिए दे दिया। दोनों युवकों ने चालाकी से बैग में रखे 34 हजार 720 रुपए पर हाथ साफ कर बैग श्री शुक्ला को थमा दिया।

युवकों के जाने में बाद श्री शुक्ला ने बैग देखा तो उसमें राशि नहीं थी। श्री शुक्ला ने इस संबंध में बस स्टैंड पर खड़े अन्य लोगों और एक लॉज के संचालक को इसकी जानकारी दी। सभी ने मिलकर युवकों की तलाश की लेकिन नहीं मिले। श्री शुक्ला ने बैग से चोरी हुए रुपए के संबंध में पुलिस को आवेदन देकर निकली पुलिसकर्मी बनकर पैसा लूटने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।