सड़कों पर लग रहा आवारा मवेशियों का जमघट
सड़कों पर लग रहा आवारा मवेशियों का जमघट
आमला. भारतीययुवा कांग्रेस के लोकसभा महासचिव विजय पारधी ने मुलताई एसडीएम पंकज जैन के नाम तहसीलदार दिनेश सांवले को नगरपालिका के सुस्त रवैए की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि नगर की मुख्य सड़कों पर जहां-तहां आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है। इसके कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जिससे आवागमन बाधित होता है। उन्होंने आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई करने की मांग की हैं।