ट्रक मालिकों पर 3.25 लाख का जुर्माना
ट्रक मालिकों पर 3.25 लाख का जुर्माना
बैतूल:राजस्वएवं खाद्य विभाग मुलताई के संयुक्त अमले के माध्यम से 5 दिसंबर को मां ताप्ती धर्मकांटा मुलताई के पास वाहनों के ईंधन की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 4 वाहन (ट्रक) नीले केरोसिन मिश्रित ईंधन से चलते पाए गए। इस पर वाहन जब्त कर इन प्रकरणों में अपर कलेक्टर बीएस कुलेश ने तीन लाख पच्चीस हजार रुपए राशि जब्त वाहन से राजसात की गई और जब्त नीला केरोसिन मिश्रित ईंधन शासन पक्ष में राजसात किया गया।