- Hindi News
- सात बच्चे मिले, सेक्स रैकेट के चंगुल से छूटी किशोरी नहीं मिली
सात बच्चे मिले, सेक्स रैकेट के चंगुल से छूटी किशोरी नहीं मिली
{दो दिन पहले एक बच्चे की आंख में मिर्ची झोंककर भाग गए थे 8 बच्चे
नगरसंवाददाता|बैतूल
सोनाघाटीआश्रम से बुधवार की सुबह एक बच्चे की आंख में मिर्ची झोंककर फरार हुए 8 बच्चों में से सात बच्चे को दो दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने विभिन्न जगहों से बैतूल कोतवाली लेकर गई, लेकिन सेक्स रैकेट चलाने वालों के चंगुल से छुड़ाई गई किशोरी अब तक नहीं मिल सकी है। पुलिस इस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक बैतूल से करीब चार किमी दूर सोनाघाटी-जामठी क्षेत्र में आश्रम संचालित है। इस आश्रम के 8 बच्चे बुधवार को आश्रम के एक बच्चे की आंख में मिर्ची झोंककर मेन गेट से होते हुए भाग गए थे। इन बच्चों में देह व्यापार करने वालों के चंगुल से पुलिस के जरिए छुड़ाई हुई किशोरी भी थी। पुलिस ने तीन दिनों पहले उसे छुड़ाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस ने इस किशोरी को सोनाघाटी में स्थित इसी आश्रम में भेजा था, लेकिन 10 दिसंबर को सुबह वह आश्रम के दूसरे बच्चों को अपने साथ भगा ले गई थी और गेट भी बाहर से बंद कर दिया था। आश्रम से इन बच्चों के भागे जाने की सूचना मिलने पर महिला बाल विकास विभाग के महिला सशक्तीकरण अधिकारी और महिला डेस्क की इंचार्ज प्रीति तिवारी समेत अन्य पुलिस कर्मी इन बच्चों की पतासाजी में जुट गए थे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला सका था।
आश्रम से भागे इन बच्चों को पुलिस बैतूल सहित आस पास तलाश रही थी, लेकिन बच्चे अलग-अलग भोपाल, मुलताई ,जंबाड़ा निकल गए थे। भोपाल में 3 बच्चों के पुलिस को बच्चे भटकते हुए मिलने पर उनके बैतूल आश्रम से भागने का खुलासा हुआ। इस पर भोपाल पुलिस ने बैतूल पुलिस से संपर्क किया। इससे पुलिस तीन बच्चों को भोपाल, एक को मुलताई और तीन बच्चों को जंबाड़ा से कोतवाली ले आई।
जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी
^सात मिल चुके हैं। एक किशोरी अभी नहीं मिली है। उसकी तलाश की जा रही है। बच्चों से पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।^ नेहाचंद्रवंशी, एसआई,कोतवाली
दूसरे आश्रम में शिफ्ट कर दिए बच्चे
^कलेक्टरके आदेश पर सोनाघाटी आश्रम में रहने वाले सभी बच्चों और आश्रम से भागने के बाद मिले 7 बच्चों को दूसरे आयुषी आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया है। ^ अभिजीतपचौली, म.स.अधिकारी
संचालिका पर लगाया मारपीट का आरोप
आश्रमसे भागे इन बच्चों ने पुलिस को दिए बयान में