पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिखर छूने के लिए साहस, विश्वास और अवसर आवश्यक: कुरैशी

शिखर छूने के लिए साहस, विश्वास और अवसर आवश्यक: कुरैशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शाहपुर कॉलेज में एडवेंचर कैंप का शुभारंभ, 7 दिनों तक होगी साहसिक गतिविधि

नगरसंवाददाता|शाहपुर

सरकारीकॉलेज में जिला स्तरीय साहसिक गतिविधि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार से हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना में नेशनल अवार्ड प्राप्त इबरार कुरैशी के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुए शिविर में आठनेर, भैंसदेही ,मुलताई, सारनी, बैतूल एवं शाहपुर के 58 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए है। 7 दिवसीय शिविर में छात्र-छात्राओं को विभिन्न साहसिक गतिविधियां करवाई जाएगी।

प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर इबरार कुरैशी ने कहा कि जीवन में प्रथम अवसर ही श्रेष्ठ अवसर होता है। इसका सही उपयोग कर जीवन में उत्कृष्ट कार्य किए जाना चाहिए। भीड़ से हटकर कुछ नया करने की सोच हमें प्रेरित करती है। शिखर छूने के लिए साहस, विश्वास एवं अवसर आवश्यक है। तभी हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते है। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रशिक्षक संतोष पवार ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय जरूरतमंदों को राहत देने तथा विषम सामाजिक परिस्थितियों से जुझकर आम लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण देने की आवश्यकता होती है ,उसके लिए हम युवा शांति और शक्ति के दूत बनकर अपना योगदान दे सकते है। उसी उद्देश्य को लेकर इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ महेंद्र गिरी ने कहा कि शासन के उच्च अधिकारियों ने जिले के युवा छात्रों को कुछ सीखने का अवसर प्रदान कर जो अहमियत संस्था को दी है। उसके विश्वास पर हम खरा उतरे यह हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि शिविर में मुकेश शर्मा ,भूपेंद्र सिंग ,मनोज मालवीय एवं पंकज द्वारा छात्र-छात्राओं को साहसिक गतिविधियां करवाई जाएगी।

यह हो रही गतिविधियां

शाहपुर कॉलेज में 11 से 17 दिसंबर तक एडवेंचर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को बंजारीढाल में कैंप का आयोजन किया गया। यहां रिवर क्रासिंग, मंकी ट्रायल, स्लिजरिंग, जुपिंग, ट्रैकिंग सहित अन्य गतिविधियां छात्र-छात्राओं को करवाई गई। शुक्रवार को भी यहां रिवर क्रासिंग का छात्र-छात्राओं द्वारा मजा लिया गया।

शाहपुर में एडवेंचर कैंप में साहसिक गतिविधियां करते छात्र और छात्राएं