पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग का अपहरण करने वाले पर दुष्कर्म का केस दर्ज

नाबालिग का अपहरण करने वाले पर दुष्कर्म का केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| थानाक्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। 17 साल की नाबालिग बालिका को सनकी पिता श्रीराम बेले ने शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था। बालिका के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने सनकी के खिलाफ 19 नवंबर को अपहरण का केस दर्ज किया था। हाल ही में सनकी बालिका को लेकर अपने गांव आया। एसआई एमएस धुर्वे ने बताया कि आरोपी और बालिका के गांव लौटने की सूचना पर दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाया। पूछताछ में यह बात सामने आई की आरोपी बालिका को लेकर इटारसी गया था। जहां उसने 15 दिन तक बालिका को अपने साथ रखा। बालिका के कथन के बाद सनकी के खिलाफ दुष्कर्म का के दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।