नशा मुक्ति का संदेश दिया
मुलताई|ताप्ती तट से शुरू हुई रविदास संदेश यात्रा शनिवार को आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंची। संत रविदास समाज विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मोहबे ने बताया यात्रा रिखड़ी, छिपन्या, पिपरिया, जंबाड़ा, तिरमहू, लालावाड़ी होते हुए आमला पहुंची। आमला में यात्रा ने रात्रि विश्राम किया। गुरुवार को ताप्ती तट स्थित रविदास मंदिर से यात्रा शुरू हुई थी। पहले दिन यात्रा महतपुर, माथनी, छिंदी, मोरखा, खेड़लीबाजार, बोरदेही और कलमेश्वरा पहुंची थी। यात्रा के माध्यम से रविदास समाज को संगठित रहने, सामूहिक विवाह को प्राथमिकता देकर खर्चीली शादी से बचने, नशा मुक्त और समाज में शिक्षा का संदेश दिया जा रहा है।