बीएसएनएल के केबल कटे, 3 दिन से नहीं बजी फोन की घंटी
पुराने नागपुर रोड क्षेत्र में बीएसएनएल के केबल कटने से पिछले तीन दिनों से सैकड़ों फोन बंद है। फोन बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को लोगों ने इसकी शिकायत बीएसएनल कार्यालय में की। शिकायत पर बीएसएनल के कर्मचारी फाल्ट खोजने में जुटे। दोपहर में फाल्ट मिलने के बाद सुधार कार्य शुरू हुआ। बीएसएनएल के लाइनमैन संतोष नामदेव, युवराज और सुभाष ने बताया कि नागपुर रोड के किनारे निजी कंपनी ने केबल बिछाने के लिए नाली खोदी है। नाली खोदने के दौरान बीएसएनएल के केबल कट गए। जिससे टेलीफोन बंद हो गए थे। शाम तक सुधार कार्य चलने के बाद टेलीफोन शुरू हुए।
बीएसएनएल के नेटवर्क से भी परेशानी
बीएसएनएल के नेटवर्क से भी उपभोक्ताओं को आए दिन परेशानी होती है। शहर के अजय सिंह, विकास अतुलकर, राजू चौहान सहित अन्य बीएसएनएल उपभोक्ताओं का कहना है नेटवर्क की समस्या आए दिन बनी रहती है। कई बार बात करते-करते नेटवर्क चला जाता है। जिससे परेशानी होती है।
केबल जोड़ने का प्रयास करते बीएसएनएल के कर्मचारी।