पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर बच्चे में प्रतिभा: यादव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| हर बच्चे में प्रतिभा छिपी हुई है। बच्चों को मंच मिलने का इंतजार है। साल में एक बार बच्चों के लिए सार्वजनिक कार्यक्रम होने चाहिए। यह बात शनिवार को गुरुकुल स्कूल के वार्षिकोत्सव के समापन पर पुरस्कार वितरण करते हुए ताप्ती मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष अजय यादव ने कही। अजय यादव ने सभी बच्चों को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की समझाइश दी। प्राचार्य अतुल बारंगे ने स्कूल में साल भर तक चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। वार्षिकोत्सव में खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

खबरें और भी हैं...