अधिवक्ता चुनाव: कल मतदान
मुलताई|अधिवक्ता संघ चुनाव में मां ताप्ती पैनल और स्वतंत्र अधिवक्ता पैनल के बीच मुकाबला होगा। शनिवार को दोनों ही पैनल के सदस्यों ने अधिवक्ताओं के घर-घर जाकर प्रचार किया। स्वतंत्र अधिवक्ता पैनल की ओर से अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता जीजी घोड़े और मां ताप्ती अधिवक्ता पैनल की ओर से अध्यक्ष पद पर कल्लूसिंह ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता राजेश शर्मा भी किस्मत अाजमा रहे हैं। अध्यक्ष सहित अन्य पदों के उम्मीदवार अधिवक्ताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। 15 फरवरी को मतदान होगा।