पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

मुलताई |
मासोद रोड पर कन्या स्कूल के पास गुरुवार देररात अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह लोगों ने सड़क पर युवक का शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। युवक के जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त केकड़या निवासी संतोष पवार के रूप में हुई है। टीआई राजेश साहू ने बताया युवक के शव को देखकर ऐसा लगता है अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।



परिजनों ने बताया संतोष गुरुवार को सुबह घर से मुलताई जाने का कहकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

खबरें और भी हैं...