पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच के पुत्र ने रोजगार सहायक को पीटा

सरपंच के पुत्र ने रोजगार सहायक को पीटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच के पुत्र ने रोजगार सहायक को पीटा

भास्कर संवाददाता | मुलताई|
ब्लॉक के लेंदागोंदी ग्राम पंचायत के सरपंच के पुत्र ने शुक्रवार को रोजगार सहायक को पीटा। रोजगार सहायक ने थाने में शिकायत करते हुए सरपंच पुत्र पर कार्रवाई करने की मांग की है। रोजगार सहायक गुड्डू पवार ने पुलिस को बताया दोपहर में वह बाइक से मुलताई आ रहा था। डहुआ के पंजाब नेशनल बैक के सामने सरपंच के पुत्र जितेश ने रोका और 5 हजार रुपए की मांग करने लगा। रुपए देने से मना किया तो जितेश ने गाली-गलौज कर मारपीट करना शुरू कर दिया। गुड्डू ने बताया इसके पहले भी 19 जनवरी को जितेश के पिता लखनलाल ने घर पर आकर पिता और भाई के साथ विवाद किया था। सरपंच पति लखनलाल और पुत्र जितेश आए दिन रोजगार सहायक के पद से हटने के लिए धमकाते हैं।

खबरें और भी हैं...