पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब प्रेरक सुधारेंगे कमजोर बच्चों का शैक्षणिक स्तर, बैठक हुई

अब प्रेरक सुधारेंगे कमजोर बच्चों का शैक्षणिक स्तर, बैठक हुई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआरसी कार्यालय में शुक्रवार को नवसाक्षर परीक्षा और अंकेक्षण को लेकर ब्लॉक के प्रेरकों की बैठक हुई। डीपीसी अशोक कुमार पराड़कर, जनपद सीईओ मनीष शेंडे, बीईओ आई आर खातरकर और बीआरसी अतुल माकोड़े ने प्रेरकों को नवसाक्षर परीक्षा की जानकारी दी। डीपीसी ने कहा प्रतिभा पर्व के तहत जो बच्चे डी और ई ग्रेड में आए है। उनका शैक्षणिक स्तर सुधारने की जिम्मेदारी अब प्रेरकों को दी गई। प्रेरकों को ऐसे बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए अलग से कक्षाएं लेनी होगी। साथ ही शाला त्यागी बच्चों को खोजकर उनमें पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ाना और स्कूल तक लाने की जिम्मेदारी भी होगी। बीईओ आईआर खातरकर और बीआरसी अतुल माकोड़े ने कहा 20 मार्च को नवसाक्षर परीक्षा होगी।





जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रेरकों को 50 नवसाक्षरों को परीक्षा में शामिल करना है।

फोटो 5

खबरें और भी हैं...