पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संपत्तिकर जमा नहीं, 3 मकान कुर्क

संपत्तिकर जमा नहीं, 3 मकान कुर्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक सप्ताह में नपा ने पांच मकानों को कुर्क किए

भास्कर संवाददाता | मुलताई

नगर पालिका का संपत्ति और जलकर जमा करने में नगरवासी रूचि नहीं ले रहे हैं। नोटिस जारी करने के बाद भी कर जमा नहीं करने पर नपा ने बकायादारों के मकान कुर्क करने शुरू कर दिए है। शुक्रवार को शास्त्री वार्ड में तीन मकान कुर्क किए गए। सीएमओ मोहम्मद सलीम ने बताया शास्त्री वार्ड नवासी रामलाल पर 5382 रुपए का संपत्ति कर बकाया है। दस साल से रामलाल ने संपत्ति कर जमा नहीं किया है। नोटिस देने के बाद भी कर जमा नहीं करने पर मकान कुर्क किया है। इसी प्रकार विट्ठल राव, त्रिलोकनाथ पर भी बकाया होने पर मकान कुर्क किया है। एक सप्ताह में अब तक पांच मकान कुर्क किए है। मकानों को नीलाम कर संपत्ति कर जमा किया जाएगा। सीएमओ ने बताया शनिवार से जलकर बकायादारों के घरों के नल कनेक्शन काटे जाएंगे। उन्होंने बताया नगरवासियों पर 40 लाख रुपए का संपत्ति कर बकाया है। इसी प्रकार नपा के विभिन्न करों के 97 लाख रुपए वसूल किया जाना है।

कुर्की की कार्रवाई करते सीएमओ।

खबरें और भी हैं...