पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैंडओवर होने के पहले ही ढहने लगे शौचालय

हैंडओवर होने के पहले ही ढहने लगे शौचालय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक के विभिन्न गांव के स्कूलों में डब्ल्यूसीएल ने 136 शौचालय बनाए हैं। प्रत्येक शौचालय का निर्माण 1 लाख 85 हजार 556 रुपए से किया है। हैंडओवर होने के पहले ही शौचालय ढहने लगे हैं। शौचालयों के गुणवत्ताहीन निर्माण की शिकायत पर जनपद पंचायत ने जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन किया है। शुक्रवार को टीम के सदस्य जनपद उपाध्यक्ष सदाशिव गढ़ेकर, मनरेगा एसडीओ सीएस रघुवंशी, सर्व शिक्षा अभियान के उपयंत्री राजेंद्र चौकीकर और जनपद सदस्य प्रेमलाल पवार हेटीखापा के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में बने शौचालय के गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे। प्राथमिक स्कूल में बने शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ था। फर्श और दीवार में लगी टाइल्स उखड़ चुकी थी। जगह-जगह से प्लास्टर झड़ रहा था। माध्यमिक स्कूल के शौचालय का दरवाजा टूटा होने के साथ टैंक का ढक्कन खुला था। शौचालय की छत एक ओर से झुक गई है।

सभी स्कूलों के शौचालयों के बुरे हाल
जपं उपाध्यक्ष सदाशिव गढ़ेकर ने बताया डब्ल्यूसीएल द्वारा ब्लॉक स्कूल में बनाए 136 शौचालय की स्थिति खराब है। शौचालय स्कूल को हैंडओवर भी नहीं हुए हैं और दरवाजे, टाइल्स और फर्श उखड़ने लगा है। शौचालय का घटिया निर्माण होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सभी स्कूलों में बने शौचालय की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।

टैंक के खुले गड्ढे से हो सकता हादसा
हेटीखापा के माध्यमिक स्कूल परिसर में ठेकेदार ने शौचालय का निर्माण किया है। ठेकेदार ने स्कूल प्रबंधक को शौचालय का पूर्ण निर्माण होना बताकर काम बंद कर दिया है। शौचालय के सेप्टिक टैंक पर ढक्कन नहीं लगाया है। जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। घटिया निर्माण और लापरवाही पूर्वक गड्ढे को खुला छोड़ने पर जनपद उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई।

नए बने शौचालय के गेट और फर्श टूट गए है।

घटिया निर्माण
खबरें और भी हैं...