पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक ने ट्रक को मारी पीछे से टक्कर, दो घायल

ट्रक ने ट्रक को मारी पीछे से टक्कर, दो घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे पर खंबारा टोल प्लाजा पर गुरुवार को रात को पर्ची कटवाने के लिए खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में पीछे वाले ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। ट्रक के केबिन में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर फंस गए थे। जिन्हें प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने बाहर निकाला। मुलताई की ओर से मक्का भरकर नागपुर की ओर जा रहा ट्रक टोल प्लाजा पर टैक्स की पर्ची कटवा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने मक्के से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। ट्रक इतनी जोरदार हुई की पीछे वाले ट्रक का सामने का हिस्सा धंस गया।

ट्रक चालक मयूर और क्लीनर राजेश ट्रक के केबिन में फंस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्लाजा के कर्मचारियों की मदद से मयूर और राजेश को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए एंबुलेंस से पांढुर्णा ले गया।

खबरें और भी हैं...