नाली का अधूरा निर्माण, लोग परेशान
मुलताई| ताप्ती वार्ड में नाली का अधूरा निर्माण होने से घरों के आसपास गंदा पानी जमा हो रहा है। जिससे वार्डवासी परेशान हो गए है। लोगों ने नाली का निर्माण कार्य पूरा करने और रुके हुए गंदे पानी की निकासी करने की मांग की है।
इस संबंध में वार्डवासियों ने सीएमओ मोहम्मद सलीम और पार्षद श्रवण नागले को आवेदन भी दिया। मयंक गायकवाड़, मुन्नालाल देशमुख, मीरा बाई मोरे सहित अन्य लोगों ने बताया भंडारी साउंड सर्विस संचालक के मकान के सामने नाली बनी है। जिसका निर्माण कार्य अधूरा है। जिससे गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। नाली का गंदा पानी घरों के आसपास जमा हो रहा है। जिससे वार्ड में मच्छरों और गंदगी फैल रही है। दिन भर बदबू चलने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। वार्डवासियों ने नाली का निर्माण कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।