पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनेगांव में संदिग्ध डेंगू पीड़ित की मौत

सोनेगांव में संदिग्ध डेंगू पीड़ित की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| ब्लॉकके सोनेगांव निवासी सेवानिवृत्त पटवारी रतनलाल रघुवंशी (65) की बुखार के चलते रविवार सुबह भोपाल के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण इसे डेंगू से मौत होना बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया है। रतनलाल रघुवंशी को 13 सितंबर को अचानक बुखार गया। उन्होंने नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। आराम नहीं लगने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए भोपाल ले गए थे। मेडिकल रिपोर्ट में आईजीजी और आईजीएम पॉजीटिव आया है। बुखार से मौत के बाद ग्रामीण इसे डेंगू से मौत समझ रहे हैं। सूचना मिलते ही बीएमओ डॉ. रजनीश शर्मा ने मलेरिया निरीक्षक दिवाकर किनकर के नेतृत्व में टीम को गांव में भेजकर सर्वे कराया। बीएमओ श्री शर्मा ने बताया कि आईजीजी और आईजीएम पॉजीटिव होने को डेंगू नहीं कहा जा सकता है। डेंगू की पुष्टि एलाइजा टेस्ट के बाद होती है। एलाइजा टेस्ट नहीं होने से रतनलाल की मौत डेंगू से होने की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

इधर, प्रभात पट्टन ब्लॉक के तिवरखेड़ में दस महीने का बाल डेंगू की चपेट में गया है। नकुश पिता किसना कुंभारे (10 माह) को 10 सितंबर से बुखार रहा है। परिजन उपचार के लिए नागपुर ले गए। नागपुर के डॉक्टरों ने जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि की है। डेंगू की चपेट में आने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।