मां से 21 दिन की बेटी को किया अलग
मां से 21 दिन की बेटी को किया अलग
मुलताई| दहेजकी मांग पूरी नहीं होने पर पति ने अपनी प|ी से 21 दिन की बेटी को अलग कर दिया। महिला ने पति सहित चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। बैतूल निवासी भाग्यश्री माकोड़े ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल 2013 को उसका विवाह सतीश माकोड़े के साथ हुआ है। विवाह के बाद से पति सतीष, ससुर बाबूराव, सास वीना और देवर शैलेंद्र माकोड़े दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 24 अगस्त को उसने बेटी को जन्म दिया। रविवार को पति, ससुर, सास और देवर ने मारपीट कर उसे मुलताई में बहन धनश्री पति नवनीत पांसे के घर लाकर छोड़ दिया। उसकी बेटी को पति अपने साथ ले गया।