मधुमक्खी के काटने से दो महिलाओं की मौत
मधुमक्खी के काटने से दो महिलाओं की मौत
बैतूल| दोमहिलाओं की मधु मक्खी के काटने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मुलताई के वलनी गांव की संगीता पति कररथ सिंह रास्ते से जाते समय मधु मक्खी ने काट लिया था। इसी तरह आमला क्षेत्र के रमली गांव की चंद्रकला पति फत्तू भूषण जंगल में बकरी चराने गई थी। इस दौरान मधु मक्खी ने काटा था। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।