प्रेशर हार्न से परेशान
प्रेशर हार्न से परेशान
प्रभातपट्टन| मुलताई-वरूड़मार्ग पर नगर के आबादी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर नहीं होने से अंधी रफ्तार से वाहन दौड़ते है। इसके साथ ही प्रेशर हार्न से भी लोग परेशान है। नगर के सुभाष पवार, दीपक नागले, आशिक अली ने बताया कि नगर के कार्यालय परिसर के सामने टू-लेन सड़क पर वाहन तेज रफ्तार से चलते है। इन वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण नहीं होने से जहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है,वहीं प्रेशर हार्न से लोग परेशान होते है। लोगों ने बीएलपी कॉलोनी सहित बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।