पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शनी से बताया हिंदी भाषा का महत्व

प्रदर्शनी से बताया हिंदी भाषा का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवोदयविद्यालय प्रभात पट्‌टन में हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न स्पर्धाएं कराई जा रही है। सोमवार को हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी लगाकर छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा का महत्व बताया गया। हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य संजीव रेड्डी ने करते हुए कहा कि हिंदी समृद्ध भाषा है। हमें अपनी मातृभाषा हिंदी का सम्मान करना चाहिए। हिंदी विषय के शिक्षक शिव प्रकाश, मनोज बचले और शिक्षिका प्रेरणा ने कहा कि अंग्रेजी के बढ़ते चलन से हिंदी भाषा पर खतरा मंडरा रहा है। हिंदी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए।

हिंदी भाषा सरल और सहज है। अन्य शिक्षकों ने भी हिंदी भाषा पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक एके राय ने बताया कि हिंदी भाषा के महत्व को बताने के लिए पखवाड़े के तहत निबंध, कहानी लेखन, पत्र लेखन, चित्रकला सहित रोजाना अलग-अलग स्पर्धाएं होगी।