पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिपं सदस्य को जान से मारने की धमकी

जिपं सदस्य को जान से मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिपं सदस्य को जान से मारने की धमकी

मुलताई| जिलापंचायत सदस्य आशा शिवहरे और उनके परिवार के साथ वाहन चलाने वाले ड्राइवर को रविवार रात को एक ग्रामीण ने जान से मारने की धमकी दी। ड्राइवर लोकेश पवार निवासी चंदोराखुर्द ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बरखेड़ निवासी उमराव साहू जिपं सदस्य श्रीमती शिवहरे के सामने आकर गाली-गलौज करने लगा। उमराव ने जिपं सदस्य श्रीमती शिवहरे, उनके पति गोकुल शिवहरे, और पुत्र मुकुल शिवहरे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उमराव ने उसके घर पहुंचा और उसे भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उमराव साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है।