घर में छिपा रखी थी हजारों रुपए की अवैध शराब
घर में छिपा रखी थी हजारों रुपए की अवैध शराब
भास्कर संवाददाता | मुलताई
ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा जोरों पर है। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद भी अवैध शराब बेचने वाले बेधड़क शराब बेचने का धंधा कर रहे हैं। मंगलवार रात को आबकारी अमले ने प्रभातपट्टन ब्लॉक के डोहलन में दबिश देकर हजारों रुपए की अवैध शराब जब्त की।
आबकारी निरीक्षक एसके देवांगन ने बताया सूचना मिली थी डोहलन में सुरेंद्र लिल्होरे अवैध शराब बेचने का धंधा करता हैं। सुरेंद्र ने अपने घर में शराब की पेटियां छिपा रखी हैं। सूचना पर टीम के साथ दबिश दी। सुरेंद्र ने घर की छत पर देशी शराब की छह पेटी छिपाकर रखी थी। टीम ने शराब बरामद कर सुरेंद्र के खिलाफ आबकारी एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक ने बताया सुरेंद्र के पास से बरामद हुई शराब की कीमत 16 हजार रुपए से अधिक है।