एक घंटे में 6 दुर्घटना 12 घायल, सात गंभीर
क्षेत्र में बुधवार शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई 6 दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 लोगों हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया है। बोरदेही मार्ग पर महतपुर निवासी मधु पिता रामू (60) अपने पुत्र प्रेमचंद (20) के साथ बाइक से जा रहे थे। करपा के पास बाइक बैल से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। दूसरी घटना नगर सीमा में पंडाग्रे पेट्रोल पंप के पास हुई। रिधोरा निवासी अनिल और बाबरबोह निवासी गोरेलाल बाइक से खतेड़ाकला जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास कार ने टक्कर मार दी। तीसरी घटना फोरलेन से एनस मार्ग पर हुई। बैतूल निवासी शिवकुमार साहू अपनी प|ी सुनीता के साथ बाइक से एनस जा रहे थे। अज्ञात बाइक ने शिवकुमार की बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दोनों पति-प|ी घायल हो गए। खेड़लीबाजार मार्ग पर रेलवे गेट के पास बाइक से जा रहे बिंदरई निवासी मनीष यदुवंशी और रामनाथ यदुवंशी को अज्ञात बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहीं खैरवानी के बस स्टैंड पर बैतूल निवासी दुलारी बाई परिहार को अज्ञात बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। छठवीं घटना रंभाखेड़ी के पास हुई। इसमें दीपक पवार व उसके साथी घायल हुए। सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद साहू, रामनाथ, अनिल और दुलारी बाई सहित अन्य की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया।