योजना के नाम पर राशि हड़पने का आरोप
योजना के नाम पर राशि हड़पने का आरोप
मुलताई | प्रभातपट्टन ब्लॉक के बिरूल बाजार के ग्रामीणों ने एक युवक पर योजना के नाम पर राशि हड़पने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत साईंखेड़ा पुलिस से भी की है। ग्रामीण सतीश डिढोडे, सुनील सातपुते, सुखदेव सातपुते सहित अन्य लोगों ने बताया रामराव नाम के युवक ने गांव में जमा योजना की जानकारी दी। योजना के तहत राशि जमा करने पर हर महीने तीन हजार रुपए देने का वादा किया था। ग्रामीणों ने रामराव के पास 11 हजार रुपए जमा किए थे। इसके बाद भी योजना के तहत मिलने वाली राशि नहीं मिली है। जमा किए रुपए मांगने पर रामराव टालमटोली कर रहा है। ग्रामीणों ने योजना का प्रलोभन देकर राशि जमा करने वाले रामराव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।