पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षेत्र में बुधवार और रविवार बढ़ रहा सड़क दुर्घटना का आंकड़ा

क्षेत्र में बुधवार और रविवार बढ़ रहा सड़क दुर्घटना का आंकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को 9 दुर्घटनाओं में 19 लोग हुए घायल

भास्कर संवाददाता | मुलताई

क्षेत्र में माघ माह में 15 दिन तक चोटी (बाल उतारना) का कार्यक्रम चलता है। कार्यक्रम बुधवार और रविवार के दिन ही होते हैं। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में चोटी का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में ग्राम देवता का पूजन कर बलि दी जाती है। चोटी में शामिल होने वाले अधिकांश लोग शराब का सेवन करते हैं। इसके बाद शाम के समय अपने घरों की ओर लौटते हैं।

शराब के नशे में वाहन चलाने से बुधवार और रविवार को सड़क दुर्घटना का आंकड़ा बढ़ जाता है। बुधवार को क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 9 दुर्घटनाएं हुई। जिसमें से सभी दुर्घटनाओं में चोटी से शराब पीकर लौट रहे लोगों को हुई है।

देर रात तक अस्पताल में दर्द से कराहते रहे घायल

बुधवार को शाम होते ही अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल में लाया गया। घायलों को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ लग गई। कुछ देर तक तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। डॉक्टर मनोज खन्ना सभी घायलों का इलाज करने में जुटे रहे। देर रात तक अस्पताल में घायल दर्द से कराहते रहे।

पिछले साल 15 दिन में हुई थी 16 दुर्घटनाएं

108 एंबुलेंस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल माघ मास में चोटी के कार्यक्रम शुरू होने पर बुधवार और रविवार को 16 दुर्घटनाएं हुई थी। जिसमें अधिकांश दुर्घटनाएं शराब पीकर बाइक चलाने से हुई थी। अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर और बाइक की आपस में भिड़ंत होने से दुर्घटनाएं हुई थी। इस बार बुधवार को 9 दुर्घटनाएं हो चुकी है।

मुलताई के अस्पताल में लगी भीड़।

खबरें और भी हैं...