मुलताई | ताप्ती सरोवर के किनारे स्थित रविदास मंदिर से शुक्रवार को रविदास संदेश यात्रा शुरू होगी। संत रविदास समाज विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मोहबे ने बताया संदेश यात्रा जिले के गांवों में भ्रमण करेगी। 14 फरवरी को रविदास मंदिर में यात्रा का समापन होगा।