रास्ता सही है तो गैरों से भी प्यार मिलता है: पं. त्रिवेदी
रास्ता सही है तो गैरों से भी प्यार मिलता है: पं. त्रिवेदी
मुलताई| जीवन में हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। रास्ता सही है तो अपनों के साथ गैरों से भी प्यार मिलता है। जीवन में सच्चा मित्र जरूरी है, जो दोषों को उजागर करे। यह बात बुधवार को साईंखेड़ा में चल रही भागवत कथा में पं. गणेश त्रिवेदी ने श्रद्धालुओं से कही। उन्होंने कहा मित्रता हमेशा कृष्ण और सुदामा की तरह होना चाहिए। भाइयों में प्रेम भगवान राम और लक्ष्मण की तरह होना चाहिए। मित्रता और प्रेम के बीच कभी स्वार्थ नहीं होना चाहिए। जहां स्वार्थ हो वहां प्रेम नहीं हो सकता है। उन्होंने भगवान राम और कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए सभी को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की समझाइश दी।
दुनावा में बुधवार को कलश यात्रा के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। राम मंदिर चौक से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकली। गांव भ्रमण के बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां देव स्थापना का अनुष्ठान हुआ।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया 12 फरवरी तक गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इस दौरान विभिन्न संस्कार और अनुष्ठान संपन्न होंगे।
फोटो 4