भतीजे ने चाचा-चाची को लकड़ी से पीटा
मुलताई | हिवरखेड़ में मंगलवार रात जमीन विवाद के चलते भतीजे ने चाचा-चाची की लकड़ी से पिटाई कर दी। यशवंत गावंडे ने बताया रात में खेत से घर जा रहा था। इस दौरान अंभोरा नदी के पास भतीजा रामेश्वर मिला। रामेश्वर जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने आई यशवंत की प|ी कमला बाई के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रामेश्वर के खिलाफ केस दर्ज किया है।